समाचार ब्यूरो
27/04/2023  :  20:42 HH:MM
सीमा पर शांति के बिना चीन के साथ संबंध आगे नहीं बढ़ सकते: राजनाथ
Total View  2362


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली - पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले तीन वर्ष से भारत और चीन की सेनाओं में चले आ रहे गतिरोध के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को यहां चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू के साथ मुलाकात की और स्पष्ट रूप से कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों के आगे बढ़ने के लिए सीमा पर शांति और मैत्री का माहौल होना जरूरी है।


चीन के रक्षा मंत्री शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हुए हैं। संगठन की शुक्रवार को होने वाली बैठक से पहले दोनों रक्षा मंत्रियों की मुलाकात के बाद रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि दोनों नेताओं ने भारत चीन सीमा की गतिविधियों समेत द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न आयामों पर खुलकर तथा बेबाक चर्चा की।

श्री सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री को साफ शब्दों में बताया कि भारत और चीन के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए सीमा पर शांति तथा मैत्री का माहौल जरूरी है। श्री सिंह ने जोर देकर कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा से संबंधित सभी मुद्दों का समाधान मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों और वचनबद्धताओं के अनुरूप ही किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समझौतों के उल्लंघन से द्विपक्षीय संबंधों का आधार ध्वस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि सीमा पर सैनिकों के पीछे हटने से ही तनाव कम होगा।

उल्लेखनीय है कि चीन के साथ सैन्य गतिरोध के शुरू होने के बाद चीन के रक्षा मंत्री की यह पहली भारत यात्रा है। भारत विभिन्न मुलाकातों के दौरान पहले ही कह चुका है कि जब तक सीमा पर शांति स्थापित नहीं होती है, चीन के साथ संबंध आगे नहीं बढ़ सकेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   793826
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित