समाचार ब्यूरो
25/04/2023  :  21:22 HH:MM
योगी को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
Total View  2359


 à¤•ानपुर - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने कानपुर के बाबूपुरवा क्षेत्र से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक ने अपनी ही प्रेमिका के पिता को फंसाने के लिए उसके फोन से डायल 112 पर मैसेज भेजकर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के बाबूपुरवा निवासी आमीन को आज गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आमीन ने बताया है कि प्रेमिका के पिता उन दोनों के प्यार के बीच दीवार बने हुए थे। जिसके चलते आमीन ने प्रेमिका के पिता को फसाने के लिए सबसे पहले उनका मोबाइल चुराया, फिर प्रेमिका के पिता के मोबाइल से सीएम को जान से मार देने का संदेश डायल 112 पर भेज दिया था।

अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने बताया कि डायल -112 पर कॉल कर के मुख्यमंत्री जी को जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि पड़ोस में रहने वाली एक लड़की को वह पसंद करता था लेकिन लड़की के पिता इसका विरोध करते थे। जिसके चलते लड़की के पिता जेल भिजवाने की मंशा के तहत घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   342788
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित