समाचार ब्यूरो
18/04/2023  :  21:19 HH:MM
पूर्व सांसद डाॅ. रंजन प्रसाद यादव के दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये नीतीश
Total View  2357


 à¤ªà¤Ÿà¤¨à¤¾ - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्व सांसद डाॅ. रंजन प्रसाद यादव के दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुए।


श्री कुमार मंगलवार को यहां आरपीएस मोड़ स्थित रंजन पथ, पटना में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। दावत-ए-इफ्तार का आयोजन पूर्व सांसद डाॅ. प्रो. रंजन प्रसाद यादव की ओर से किया गया।

मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी।

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल, बिहार के अध्यक्ष मौलाना अनिसुर्रहमान कासमी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्षी मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8270750
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित