समाचार ब्यूरो
15/04/2023  :  20:33 HH:MM
केजरीवाल को गिरफ्तार करके सरकार गिराने की रची जा रही साजिश : आप
Total View  1421


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिल्ली सरकार गिराने के लिए फर्जी कहानियां गढ़ने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि दिल्ली-पंजाब की सरकारों को गिराने में हर हथियार फेल हो गया तो अब श्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके सरकार गिराने की साजिश रची गई है।


श्री सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में यहां कहा,“ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मीडिया के सामने तमाम सबूत रखकर साफ तौर पर बताया कि शराब घोटाला तो बहाना है जबकि सरकार गिराने का इरादा है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली की सरकार को गिराने के पुराने मकसद को पूरा करने के लिए यह फर्जी कहानियां रची जा रही हैं। प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई लड़ाई नहीं लड़नी है सिर्फ उनको केजरीवाल से लड़ाई इसलिए लड़नी है क्योंकि दिल्ली सरकार उनकी आंख की किरकिरी बन गई है।”

उन्होंने कहा,“ प्रधानमंत्री को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। ऐसी सरकार जो अच्छे स्कूल, अस्पताल, सड़क बनवाती है। लोगों को बिजली-पानी फ्री देती है। इसके अलावा बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा और बहनों के लिए बस यात्रा फ्री करवाती है। दिल्ली में ऐसी सरकार चल कैसे रही है, इसको ऑपरेशन लोटस चलाकर गिराओ।‌ पहले विधायकों को खरीदने की कोशिश की। इसके बाद हमारे दो मंत्रियों को जेल में डाल दिया। अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रची गई है। इस साजिश के पीछे एकमात्र मकसद सरकार को गिराना है।”

उन्होंने आरोप लगाया ,“ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार से कोई परहेज नहीं है। दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने लाखों-करोड़ रुपए का काला धन अपने दोस्त अडानी की कंपनी में लगाया है। अब चार राज्यों के राज्यपाल रह चुके एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल मलिक ने खुद बताया कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं है। जब गोवा के मुख्यमंत्री की उनसे शिकायत की तो एक दलाल से पूछ कर उन्होंने फोन किया कि आपकी जानकारी गलत है। इसके बाद मुझसे एक दलाल से मिलने के लिए कहा था। यह देश के प्रधानमंत्री का चरित्र है। अभी तक हम लोग कह रहे थे लेकिन अब चार राज्यों के गवर्नर रह चुके सत्यपाल मलिक भी यही कह रहे हैं।”

आप नेता ने कहा,“ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार से तो कोई परहेज नहीं है। उनकी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पैर से लेकर सिर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। इनका मकसद विपक्ष की सभी सरकारों को परेशान करना, तोड़ना और खरीद-फरोख्त करना है। दिल्ली और पंजाब में जब हर हथियार फेल हो गया तो अब अंतिम हथियार के तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके सरकार गिराने की साजिश रची गई है।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   25621
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित