समाचार ब्यूरो
13/04/2023  :  20:14 HH:MM
अभेद्य होगी रामजन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था
Total View  1423


 à¤…योध्या- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि अयोध्या और रामजन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य होगी।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामजन्मभूमि स्थायी सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक आज मंदिर निर्माण कार्यशाला में सम्पन्न हुई। इस बैठक में अयोध्या और श्रीरामजन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने का निर्देश दिया गया। अयोध्या और रामजन्मभूमि की सुरक्षा जल, थल और नभ से की जायेगी। भगवान रामलला के मंदिर और नगरी की सुरक्षा को तकनीकी का इस्तेमाल कर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जायेगी। देश और प्रदेश की उच्च सुरक्षा संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है। अंतिम फैसला होना है।

पुलिस महानिदेशक सुरक्षा वी.के. सिंह ने कहा कि अयोध्या और रामलला की सुरक्षा अत्याधुनिक तकनीकी के समावेश पर की जायेगी। यहां पर तीन प्रमुख मेले रामनवमी मेला, कार्तिक पूर्णिमा मेला और सावन झूला मेला पड़ते हैं। इस मेले में श्रद्धालुओं की संख्या का भी तेजी से बढ़ रही है। पूरे अयोध्या को अत्याधुनिक तकनीक के सहारे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और जगह-जगह पर सी.सी.टी.वी. लगायी जायेगी। समिति के पदाधिकारियों ने श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बन रहे निर्माण का भी बारीकी से देखा और अवलोकन भी किया।

रामजन्मभूमि स्थायी सुरक्षा समिति के सदस्य ए.डी.जी. सुरक्षा विनोद कुमार, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय, सदस्य डा. अनिल मिश्रा, सीआरपीएफ, पीएससी, खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, महानिदेशक सुरक्षा वी.के. सिंह, आई.जी. अयोध्या प्रवीण कुमार, डी.आई.जी./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी., मण्डलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर, नगर पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिस अधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5139913
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित