समाचार ब्यूरो
04/04/2023  :  21:23 HH:MM
निकाय चुनाव में जनता लेगी भाजपा से हिसाब: अखिलेश
Total View  2353

उन्होने कहा कि निकाय चुनाव में जनता भाजपा से इन सबका हिसाब लेगी। भाजपा सरकार को महंगाई और जनता को हो रही परेशानियों का जवाब देना होगा।

 à¤²à¤–नऊ- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि नगर निकाय चुनाव में जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कूड़े के ढेर, गंदगी, बढ़े हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ वोट देकर भाजपा को हराएगी।


श्री यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि जनता शहरों में भाजपा की अव्यवस्था से त्रस्त है। सफाई व्यवस्था न होने से शहरी क्षेत्रों में डेंगू, टाईफाईड समेत तमाम बीमारियों से आम जनता परेशान रही है। इन तमाम दिक्कतों के लिए भाजपा जिम्मेदार है। भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर नगरों की जनता को धोखा दिया है।

उन्होने कहा कि निकाय चुनाव में जनता भाजपा से इन सबका हिसाब लेगी। भाजपा सरकार को महंगाई और जनता को हो रही परेशानियों का जवाब देना होगा।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा दलितों, पिछड़ों के हक और आरक्षण को छीन रही है। बहुजन समाज को अपमानित कर रही है। इस बार बहुजन समाज को भरोसा है कि समाजवादी सबको जोड़कर भाजपा का मुकाबला करेगी और भाजपा को करारी शिकस्त देगी। लोकतंत्र, बाबा साहब के संविधान को बचाने और अपने हक, सम्मान, अधिकार के लिए बहुजन समाज समाजवादी पार्टी के साथ एकजुट हो रहा है।

उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य लोकतंत्र विरोधी भाजपा को हराना है। अन्य दल तय करें कि उन्हें क्या करना है। भाजपा देश की अर्थव्यवस्था को डुबो रही है। समाज को तोड़ रही है। अर्थव्यवस्था डूब जाएगी तो नौजवानों को काम और नौकरी कैसे मिलेगी। किसानों से गेहूं सस्ता खरीदा गया जबकि लोगों को आटा महंगा मिल रहा है। सरसों का तेल, दूध, गैस, सिलेण्डर सब कुछ महंगा हो गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन के क्षेत्र में घोर अव्यवस्था है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग, किसान और गरीब जनता पर पड़ रहा है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5975566
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित