समाचार ब्यूरो
03/04/2023  :  18:57 HH:MM
केजरीवाल ने बुजुर्गों को रेल यात्रा में 50 फीसदी छूट बहाल करने की मोदी से की अपील
Total View  1420

उन्होंने पत्र में कहा कि बात पैसे की नहीं है। बात नीयत की है। दिल्ली सरकार अपने 70 हजार करोड़ के बजट में से बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा पर अगर 50 करोड़ खर्च कर देती है तो दिल्ली सरकार कोई गरीब नहीं हो जाती है। आने वाले साल में केंद्र सरकार 45 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर बुजुर्गों को रेल यात्रा में मिल रही 50 फीसदी छूट को पुनः बहाल करने की अपील की है।

श्री केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि देश के बुजुर्गों को पिछले कई सालों से रेल यात्रा में 50 फीसदी तक की छूट मिल रही थी। इसका लाभ देश के करोड़ों बुजुर्गों को मिल रहा था। आपकी सरकार ने इस छूट को समाप्त कर दिया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले दिनों लोकसभा में आपकी सरकार ने बताया कि रेल यात्रा में बुजुगों को दी जा रही छूट को बंद करने से सालाना 1600 करोड़ रुपयों की बचत हो रही है।
उन्होंने कहा, “कई बार हमें अहंकार हो जाता है कि हमें जो कुछ ज़िंदगी में मिला वह केवल हमारी मेहनत का नतीजा है, पर ऐसा नहीं है। हमारी तरक्की में हमारे बुजुगों का आशीर्वाद होता है। बिना उनके आशीर्वाद के कोई व्यक्ति, कोई समाज या कोई देश तरक्की कर ही नहीं सकता।”

उन्होंने पत्र में कहा कि बात पैसे की नहीं है। बात नीयत की है। दिल्ली सरकार अपने 70 हजार करोड़ के बजट में से बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा पर अगर 50 करोड़ खर्च कर देती है तो दिल्ली सरकार कोई गरीब नहीं हो जाती है। आने वाले साल में केंद्र सरकार 45 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें बुजुर्गों की रेल यात्रा में छूट पर मात्र 1600 करोड़ खर्च होते हैं। यह राशि समुद्र में एक बूँद जैसे है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्होंने कई बुजुर्गों से बात की। रेल यात्रा में दी जा रही यह छोटी सी रियायत उनके लिए बड़ा मायने रखती है। उन्होंने बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द से जल्द इस रियायत को बहाल करने का आग्रह किया है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9009881
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित