समाचार ब्यूरो
30/03/2023  :  22:55 HH:MM
विपक्षी एकजुटता के लिए सबकी सहमति का है इंतजार : नीतीश
Total View  1420

उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रीय पार्टियां भी एकजुट होना चाहती हैं। सभी लोगों की सहमति की वह प्रतीक्षा कर रहे हैं।

 à¤ªà¤Ÿà¤¨à¤¾- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों से अगला लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ने की अपील करते हुए आज कहा कि कई क्षेत्रीय पार्टियां एकजुट होना चाहती है और वह (श्री कुमार को) सबकी सहमति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

श्री कुमार ने सम्राट अशोक की जयंती पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ यहां अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर में स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के सवाल पर कहा, “कोर्ट के फैसले पर हम कभी नहीं बोलते हैं। जब किसी पर मुकदमा भी होता है तो हम टिप्पणी नहीं करते हैं। हमारे ऊपर भी लोग कमेंट करते हैं तो भी हम कुछ नहीं बोलते हैं। कोर्ट के फैसले पर ऊपर के भी कोर्ट में जाने का अधिकार है। हम पिछले 17 वर्षों से यहां सरकार में हैं, कोई भी जांच चलता है तो उसमें हम हस्तक्षेप नहीं करते हैं लेकिन इन सब चीजों पर मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के अधिक से अधिक लोगों की एकता उनकी इच्छा है। इसका वह इंतजार कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग एक साथ आयें और वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ें। इस सिलसिले में हम दिल्ली जाकर लोगों से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रीय पार्टियां भी एकजुट होना चाहती हैं। सभी लोगों की सहमति की वह प्रतीक्षा कर रहे हैं।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7603648
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित