समाचार ब्यूरो
30/03/2023  :  21:32 HH:MM
नयी जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित हैं उपकप्तान अक्षर
Total View  1421

अक्षर ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गुरुवार को जारी वीडियो में कहा, "मेरी राय में, यदि आपको यह भूमिका मिली है तो इसका मतलब है कि आप एक वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। यह एक तरह से बीते वर्षों में फ्रेंचाइजी के लिये की गयी मेरी मेहनत का पुरस्कार है।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान अक्षर पटेल अपनी नयी जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित हैं और उनका कहना है कि यह बीते वर्षों में फ्रेंचाइजी के लिये की गयी उनकी मेहनत का पुरस्कार है।

अक्षर ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गुरुवार को जारी वीडियो में कहा, "मेरी राय में, यदि आपको यह भूमिका मिली है तो इसका मतलब है कि आप एक वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। यह एक तरह से बीते वर्षों में फ्रेंचाइजी के लिये की गयी मेरी मेहनत का पुरस्कार है। मैं इस भूमिका को लेकर उत्साहित हूं।"

कैपिटल्स ने इस साल ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को टीम की कमान सौंपी है, जबकि अक्षर को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। पंत बीते दिसंबर हुई सड़क दुर्घटना के बाद घुटने की सर्जरी करवाकर रिहैब से गुज़र रहे हैं। पंत की अनुपस्थिति में कैपिटल्स को एक जिम्मेदार विकेटकीपर की जरूरत होगी, हालांकि अक्षर के अनुसार टीम की बाकी रूपरेखा में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे।

अक्षर ने कहा, “हमारी टीम ज्यादातर वही है, हमारे पास पिछले 3-4 सालों से वही खिलाड़ी हैं। हम अपने खिलाड़ियों को अच्छी तरह जानते हैं और यह एक सबसे महत्वपूर्ण बात है।”

अक्षर ने कप्तान वॉर्नर के साथ अपने रिश्ते पर कहा, "डेविड एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। मैं उसे ऐसा माहौल प्रदान करूंगा जहां वह अपनी क्षमताओं का सर्वोत्तम उपयोग कर सके। जब आप कैपिटल्स कैंप से जुड़ते हैं तो यह पूरी तरह से एक अलग एहसास होता है। मुझे अब फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए 3-4 साल हो गये हैं और यहां घर जैसा माहौल लगता है।"

कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ करेगी, जबकि चार अप्रैल को उसका सामना गत चैंपियन गुजरात टाइटंस से होगा।

अक्षर ने कहा, “हम इतने लंबे समय के बाद यहां कोटला में खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि यह वास्तव में महत्वपूर्ण होगा। हमारे यहां हमारे प्रशंसक होंगे और मुझे यकीन है कि प्रशंसक हमारा हौसला बढ़ाने के लिये उत्साहित होंगे।"

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1816315
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित