समाचार ब्यूरो
24/03/2023  :  00:08 HH:MM
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों का जल्द होगा सफाया-दिलबाग सिंह
Total View  2354

उन्होंने उम्मीद जताई कि समाज में इस खतरे को फैलने से रोकने के हमारे प्रयास में लोगों और मीडिया का समर्थन जारी रहेगा।

 à¤œà¤®à¥à¤®à¥‚- जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने गुरुवार को कहा कि पिछले साल पाकिस्तान और उसकी एजेंसियों के समर्थन से घुसपैठ करने वाले अधिकांश विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया गया और जो आतंकवादी अभी भी सक्रिय हैं, उन्हें भी जल्द ही मार गिराया जाएगा।

श्री सिंह ने कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस शहीद स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के 11वें संस्करण के समापन समारोह के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कई मादक पदार्थों की तस्करी के मॉड्यूल को जब्त कर लिया है और विशेष रूप से उन मामलों में कड़ी कार्रवाई कर रही है जहां सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थो की तस्करी की गई थी।
जम्मू-कश्मीर पुलिस शहीद कल्याण समिति कठुआ और अन्य समर्थकों के साथ संयुक्त रूप से शहीदों की याद में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन करती है।
प्रतियोगिता में हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने विक्की 11 पठानकोट को 29 रन से हराकर चैंपियन बनी।
पुलिस प्रमुख ने कहा कि हमारी सीमा ग्रिड बहुत मजबूत है और इसे और बढ़ाने के लिए कुछ पुलिस चौकियां खोली जाएंगी, जिसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि खिलाड़ी रोल मॉडल होते हैं क्योंकि वे दूसरों को सकारात्मक गतिविधियों का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और नशे से दूर रहने का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और उसकी एजेंसियां सुनियोजित साजिश के तहत हमारे युवाओं को अस्त-व्यस्त करने के लिए अलग-अलग तरीकों से हथियारों के अलावा नशीला पदार्थ भेज रही हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि समाज में इस खतरे को फैलने से रोकने के हमारे प्रयास में लोगों और मीडिया का समर्थन जारी रहेगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6999264
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित