समाचार ब्यूरो
10/03/2023  :  21:44 HH:MM
सरकारी स्कूल में वितरित कि गई टूल किट
Total View  2360

सोशल मीडिया पर बर्बाद कर रहे समय का कर सकेंगे सही उपयोग

  à¤ªà¤Ÿà¥Œà¤¦à¥€/सुरेश कोहली :  à¤°à¤¾à¤œà¤•ीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरपुर में व्यवसायिक कोर्स के तहत हरियाणा सरकार द्वारा बच्चों को टूल किट वितरण प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस  कार्यक्रम में ऑटोमोबाइल सेक्टर के व्यवसायिक शिक्षक सुरेंद्र सिंह  द्वारा  बच्चों को टूल किट की उपयोगिता के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि इस टूलकिट के माध्यम से बच्चे अपने घर पर अच्छे से प्रैक्टिस वर्क पूरा कर सकते हैं। और अपने कीमती समय को बर्बाद ना करते हुए अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान कर सकेंगे। किट के माध्यम से बच्चे अपने घर की थोड़ी आय बढ़ाने में भी सहयोग कर सकते हैं। वहीं इसके उपयोग से बच्चे सोशल मीडिया पर बर्बाद कर रहे समय से भी बच पाएंगे। इस प्रोग्राम में एग्रीकल्चर विषय में विजेंद्र कुमार जी ने भी अपने विचार भी बच्चों के सम्मुख साझा किए। इस अवसर पर  अनिल कुमार, चित्रा, अनीता, प्रदीप कुमार, नाथूराम,व अशोक  लखेरा सहित शमशेर भी मौजूद रहे।

 







Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4364660
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित