समाचार ब्यूरो
09/03/2023  :  20:36 HH:MM
मोदी करेंगे महिला आर्थिक सशक्तिकरण पर संबोधन
Total View  1421

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि वेबिनार का आयोजन ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है। यह बजट के पश्चात वेबिनार की एक श्रृंखला का हिस्सा है। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वामित्व वाले और महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यावसायिक उद्यमों के सतत विकास के लिए मंथन और मार्ग तैयार करना और घोषणा के कार्यान्वयन के लिए एक रणनीति और खाका विकसित करना है।

नयी दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को "महिला आर्थिक सशक्तिकरण" विषय पर एक वेबिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि वेबिनार का आयोजन ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है। यह बजट के पश्चात वेबिनार की एक श्रृंखला का हिस्सा है। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वामित्व वाले और महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यावसायिक उद्यमों के सतत विकास के लिए मंथन और मार्ग तैयार करना और घोषणा के कार्यान्वयन के लिए एक रणनीति और खाका विकसित करना है।
वेबिनार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री महेंद्रभाई मुंजपारा और सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी शामिल होंगे।
वेबिनार में विशेषज्ञ और वक्ता शामिल होंगे। वेबिनार के प्रतिभागियों में सरकारी अधिकारी, महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य, संघ, सार्वजनिक, निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रतिनिधि, कृषि-तकनीकी कंपनियां, नागरिक समाज संगठन, शैक्षणिक संस्थान, वाणिज्य और उद्योग मंडलों के सदस्य शामिल होंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6611834
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित