समाचार ब्यूरो
07/03/2023  :  00:59 HH:MM
भाजपा को हटाने के लिए युवा कांग्रेस का ‘यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो’ का संकल्प
Total View  2354

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर भी लक्ष्य केंद्रित करते हुए पार्टी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने और आखिरी बूथ तक यूथ को जोड़ने का संकल्प लिया है।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारणी की तीन दिवसीय बैठक कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु में समाप्त हो गई जिसमें ‘यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो’ कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस का संदेश घर घर पहुंचाकर भाजपा शासन से देश को मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया गया है।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कार्यकारिणी की बैठक के समापन के बाद कहा कि युवा कांग्रेस की शक्ति भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी का संदेश फैलाने का संकल्प लेकर देश के कोने कोने तक जाएंगे और आगामी विधानसभाओं और फिर आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर भी लक्ष्य केंद्रित करते हुए पार्टी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने और आखिरी बूथ तक यूथ को जोड़ने का संकल्प लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता से भाजपा सरकार डर गई है इसलिए श्री गांधी के संसद में दिए भाषण के अंश हटा दिए जाते हैं। उनका कहना था कि देश की जनता ने नफरत के खिलाफ एक जुट होकर प्यार के रास्ते पर चलने का फैसला कर लिया है।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रभारी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि विविधता में एकता भारत की पहचान है। इसी पहचान को बचाए रखने के लिए श्री गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की और अब युवा कांग्रेस ने इस बैठक में इस संदेश को देशभर में पहुंचाने का संकल्प लिया है।
युवा कांग्रेस के प्रवक्ता वरुण पांडे ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारणी के सभी सदस्यों और संगठन के प्रदेश अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4865563
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित