समाचार ब्यूरो
24/05/2022  :  11:16 HH:MM
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा! बस और लॉरी की टक्कर में 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 घायल
Total View  2360


कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मंगलवार तड़के एक लॉरी और निजी बस की टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। हादसा पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर तरिहाल के पास हुबली के बाहरी इलाके में रात 12.45 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक हादसा बाईपास पर उस समय हुआ जब चावल के बोरे ले जा रहे ट्रक और एक निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने कहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में कई की हालत गंभीर है। घायल हुए कुल 25 यात्रियों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2274131
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित