समाचार ब्यूरो
20/05/2022  :  17:14 HH:MM
विधायक विजेन्द्र गुप्ता द्वारा रोहिणीवासियों की पानी और सीवर से संबंधित सभी समस्याओं के लिए आयोजित किया शिकायत निवारण कैंप
Total View  2354

निवासियों से कैंप का पूरा लाभ उठाने के लिए की अपील
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं रोहिणी के लोकप्रिय विधायक श्री विजेन्द्र गुप्ता ने दिल्ली जल बोर्ड के नए कनेक्शन, पुनः कनेक्शन, पानी के बिलों व रोहिणीवासियों की पानी व सीवर से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान के लिए दो दिवसीय रोहिणी में एक शिकायत निवारण कैंप का आयोजन किया है। यह दो दिवसीय शिकायत निवारण कैंप ‘विधायक कार्यालय’ सम्पूर्णा केंद्र, महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन, सेक्टर-9, रजापुर गांव, रोहिणी के प्रांगण में लगाया गया है। श्री गुप्ता ने बताया कि यह कैंप 20 -21 मई को दोनो दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक कार्यरत रहेगा। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय चलने वाले इस कैंप में रोहिणी विधानसभा के सभी निवासीगण जल आपूर्ति, सीवर पानी की सप्लाई से लेकर पानी बिल संबंधी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कैंप में पानी के बिलों से संबंधित समस्याओं का विशेष रूप से ऑन दी स्पाॅट निवारण किया जाएगा। इस कैंप में दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। कैंप के पहले ही दिन सैकड़ों निवासियों ने जल आपूर्ति व पानी के बिलों से संबंधित शिकायतों त्वरित निदान कराया। श्री गुप्ता ने जल आपूर्ति को लेकर चिंता जताई और बताया कि दिल्ली में जल संकट मंडरा रहा है। जल और जल बोर्ड से संबंधित समस्याओं के कारण दिल्ली के लोग अपने को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे है। दिल्ली के अधिकतर क्षेत्र विशेषकर कच्ची कॉलोनियां या तो जल आपूर्ति से वंचित है या उन्हें दूषित जल पिलाया जा रहा है। लोग जल जनित बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। आज दूषित पानी के कारण दिल्ली की समस्त जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पर केजरीवाल सरकार है कि दूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के निकम्मेपन को जनता और बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल अपने खोखले वायदे और घोषणाओं से दिल्ली की जनता को और बेवकूफ नहीं बना सकते। श्री गुप्ता ने कैंप में आए लोगों से बातचीत कर उन्हें जल संचयन तथा संरक्षण के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने रोहिणीवासियों से अपील की कि वे घर के नजदीक आयोजित इस कैंप का भरपूर लाभ उठाएं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   385240
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित