समाचार ब्यूरो
17/05/2022  :  19:37 HH:MM
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केशवपुरम और करोलबाग जिले के विभिन्न स्थानों पर लगातार तीसरे दिन केजरीवाल की पोल खोली
Total View  1420

दिल्ली को अगर बचाना है तो केजरीवाल की झूठी और बेबुनियादी बातों को घर-घर तक पहुंचाना जरुरी है-आदेश गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता के नेतृत्व में आज लगातार तीसरे दिन अरविंद केजरीवाल के झूठे वायदों के खिलाफ पोल खोल अभियान जारी रहा। श्री आदेश गुप्ता ने आज केशवपुरम के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह पोल खोल अभियान उन सभी राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं का है जिनके सीने में एक दर्द है। दिल्ली की जनता भी चाहती है कि भाजपा कार्यकर्ता आगे आकर केजरीवाल के झूठे दावों की पोल खोलें। जिस पंपलेट को आप सभी के बीच बांटा जा रहा है वह महज एक दिन में तैयार नहीं हुआ है। बल्कि यह आरटीआई का जवाब है कि किस तरह से केजरीवाल ने हर पल, मंच पर, चाहे वह टीवी हो, अखबार हो या सोशल प्लेटफॉर्म पर झूठ बोलने का काम किया है। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि रानीबाग का हर एक भाजपा कार्यकर्ता लगभग 10 हजार घरों में जाकर इस पोल खोल अभियान के तहत केजरीवाल की कमियों को बताएंगे। क्योंकि दिल्ली को अगर बचाना है तो केजरीवाल की झूठी और बेबुनियादी बातों को घर-घर तक पहुंचाना जरुरी है। उन्होंने कहा कि 31 मई तक चलने वाले इस पोल खोल अभियान के तहत दिल्ली के 25 लाख घरों तक हम खुद जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे और इस फर्जीवाल के झूठे वायदों की पोल खोलेंगे। जिस पंपलेट को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है उसमें लिखी हर बात आऱटीआई के जवाब पर आधारित है। जो सवाल भाजपा विधायकों ने विधानसभा में पूछा है, उसी का जवाब उस पंपलेट में लिखा गया है। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि पंपलेट में केजरीवाल के 10 बड़े झूठ की सच्चाई लिखी गई है। सात सालों में एक भी नया स्कूल नहीं बनाया और ना ही एक भी अस्पताल बनाया। केजरीवाल भू-माफियाओं और रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को बचाने में जी जान लगाए हुए हैं। यह वही लोग हैं जो सरकारी जमीनों पर कब्जा कर दिल्ली में दंगा करवाते हैं और मजहबी दंगे के कारण आज दिल्ली को दंगों की राजधानी बना डाला है। लेकिन भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता केजरीवाल के इस मंसूबे को कभी सफल नहीं होने देगा। केशवपुरम में हुए पोलखोल अभियान में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता श्री खेमचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार भाटिया, जिला प्रभारी श्री श्याम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री शशि जेटली एवं श्री गणेश मलिक सहित जिला एवं मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। करोल बाग जिले में हुए पोल खोल अभियान में श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के अंदर ना यमुना जी को साफ किया और ना ही प्रदूषण पर कोई रोक लगाया। उल्टा कोने-कोने में शराब के ठेके खोलकर प्रदेश को शराब नगरी बनाने का काम कर दिया है। किसी भी वायदें को पूरा नहीं करने वाले केजरीवाल के झूठ का पर्दाफाश करना इस पूरे अभियान का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वायदा किया था कि वह गरीबों के लिए 65000 फ्लैट और 1.5 लाख शौचालय बनवाएंगे, लेकिन आज हकीकत यह है कि सिर्फ 318 फ्लैट बनवाए गए और केवल 16000 शौचालय बन पाए। नए राशन कार्ड बनवाने के लिए 11 लाख आवेदन लटके हुए हैं, लेकिन सात सालों में केजरीवाल सरकार ने एक भी राशन कार्ड नहीं बनवाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री राजेश गोयल, पूर्व महापौर श्री जयप्रकाश, जिला महामंत्री श्री सुरेश गुप्ता एवं श्री गणेश तिवारी एवं मंडल अध्यक्ष श्री ललित रावत सहित प्रदेश, जिला, मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1078463
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित