समाचार ब्यूरो
16/05/2022  :  19:15 HH:MM
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नई दिल्ली जिले के विभिन्न स्थानों पर केजरीवाल के खिलाफ पोल खोल अभियान के तहत लोगों से मुलाकात की
Total View  1420

दिल्ली की जनता केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाकर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है-आदेश गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि झूठे वायदे करके भूलने का अवार्ड अगर किसी को देना होगा तो उसके पहले हकदार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे। उन्होंने जनता को झूठ बोलकर भ्रम पैदा किया, लेकिन काम करने के नाम पर केजरीवाल ने सिर्फ भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं किया। आज दिल्ली के विभिन्न चार इलाकों में केजरीवाल सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान में शामिल होकर श्री आदेश गुप्ता ने स्थानीय जनता से सीधे मुलाकात कर केजरीवाल द्वारा किए गए वायदों को पूरा ना करने और सात सालों में उनकी विफलताओं के बारे में बताया। मुनिरका, हुमायूँपुर, शाहपुरजट एवं कोटला बाज़ार के लोगों के बीच जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के फर्जीवाल के झूठे और बेबुनयादी वायदो की पोल खोली। पत्रकारों से बात करते हुए श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता से केजरीवाल द्वारा चुनाव आने के साथ ही वायदे किए जाते रहे, लेकिन उन वायदों को पूरा करने की जिम्मेदारी पोस्टर्स और होर्डिंग्स के ऊपर डाल दिया गया। आज दिल्ली में काम और विकास की जगह केजरीवाल के हंसते-मुस्कुराते पोस्टर्स और होर्डिंग्स ने ले ली है। गली-गली लगे उन पोस्टरों को देखकर दिल्लीवासी आज खुद ही अपने आप को कोस रहे हैं कि दिल्ली के विकास की डोर किस फर्जीवाल को दे दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के युवा रोजगार ना मिलने से परेशान हैं लेकिन केजरीवाल उन्हें शराब पीने का तरीका सिखा रहे हैं। देश में केजरीवाल ऐसे पहले मुख्यमंत्री होंगे जिन्होंने पिछले सात सालों के कार्यकाल में मात्र 440 नौकरियां उपलब्ध करवा पाए हैं। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि चंद वोटों के लालच में ऐसे लोगों को केजरीवाल संरक्षण दे रहे हैं जो दिल्ली में शांति, अमन की जगह इसे धार्मिक और मजहबी दंगों में झोंकने का दिन प्रतिदिन प्रयास कर रहे हैं। रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को पनाह देकर अरविंद केजरीवाल यह साबित कर चुके हैं कि उनके लिए दिल्लावासियों का विकास पहले नहीं बल्कि उनके लिए चुनाव जीतना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लंदन-पेरिस की जगह आज दिल्ली दंगों की राजधानी बन चुकी है। पिछले सात सालों में ना ही केजरीवाल से दिल्ली का प्रदूषण खत्म हो पाया और सात बार वायदा करने के बावजूद ना ही यमुना की सफाई हो पाई। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य अपने बदतर हालात में है। ना ही सरकारी अस्पतालों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो पा रही और ना ही सात सालों में केजरीवाल एक भी नए स्कूल का निर्माण करवा पाए हैं। मोहल्ला क्लीनिक इस्तहार का अड्डा बन चुका है। वहां शराब पीकर लोग लेटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आखिर दिल्ली में ऐसा क्या किया है केजरीवाल ने जो अपनी शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते रहते हैं। मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकारी पैसा किराए के रुप में दिया जा रहा है। आज पोल खोल अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी, जिला अध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा, निगम पार्षद श्री भगत सिंह टोकस एवं श्रीमती राधिका अब्रोल, पूर्व विधायक श्री अनिल शर्मा सहित प्रदेश, मोर्चा, जिला, मंडल एवं बूथ के अन्य पदाधिकारी मौजूदर रहे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   119316
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित