समाचार ब्यूरो
15/05/2022  :  12:33 HH:MM
नहीं रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स, कार हादसे में मौत
Total View  2354


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स नहीं रहे। ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्वींसलैंड में कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। वह 46 साल के थे। उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बताया कि हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं। पुलिस ने बताया कि पूर्व ऑलराउंडर साइमंड्स की कार शनिवार रात टाउन्सविले के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुतिबिक, 46 वर्षीय साइमंड्स एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वे रेंज रोड पर रात 11 बजे के बाद गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6698086
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित