समाचार ब्यूरो
15/05/2022  :  12:26 HH:MM
ज्ञानवापी मस्जिद में दूसरे दिन का सर्वे शुरू, बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Total View  2351


वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में दूसरे दिन का सर्वे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है। वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने कहा, “आज दूसरे दिन कमीशन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कमीशन के सभी सदस्य अंदर जा चुके हैं और प्रकिया शुरू हो गई है। सुरक्षा आज बढ़ाई गई है और लोगों को दर्शन में कोई असुविधा ना हो इसके लिए भी विशेष ध्यान दिया गया है।”इससे पहले शनिवार को भी सर्वे हुआ था। शनिवार को ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने के चार कमरों और पश्चिमी दीवार का सर्वे हुआ था। सर्वे के बाद मस्जिद परिसर से बाहर निकले विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा था कि वहां कल्पना से बहुत कुछ ज्यादा है। उन्होंने कहा कि रविवार का सर्वे भी अहम है। बिसेन ने कहा कि कुछ ताले खोले गए, कुछ ताले तोड़ने पड़े। सर्वे की रिपोर्ट भी सबके सामने आएगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6669198
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित