समाचार ब्यूरो
15/05/2022  :  12:25 HH:MM
बिहार: बारात से लौट रही कार खाई में गिरी, 5 युवकों की दर्दनाक मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां
Total View  2355


बिहार के औरंगाबाद में सड़क हादसे से कोहराम मच गया है। सड़क हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। बारात में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के बागी पास बेकाबू होकर पुल के नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं। औरंगाबाद में बारात में शामिल होकर झारखंड वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बारात भगवान साहू के पुत्र प्रकाश कुमार की औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के तोल पंचायत के बाघी गांव में आई थी। हादसे के समय कार में 7 लोग सवार थे। मृतकों में सभी 18 से 19 साल के युवक थे। मृतक झारखंड के छतरपुर के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान सुनील कुमार के पुत्र रंजीत कुमार, चंद्रदीप राम के पुत्र अभय कुमार, उपेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अक्षय कुमार, प्रदीप गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार और संजय चंद्रवंशी के पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है। दो युवक जो गंभीर रूप से घायल हैं, उनकी पहचान गुंजन कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6160898
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित