समाचार ब्यूरो
06/05/2022  :  17:35 HH:MM
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, श्री आदेश कुमार गुप्ता और उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री राजा इक़बाल सिंह ने श्री मुकेश कुमार शर्मा द्वारा लिखित “लॉकडाउन से लॉकडाउन” तक पुस्तक का किया विमोचन
Total View  1420


दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, श्री आदेश कुमार गुप्ता और उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री राजा इक़बाल सिंह ने आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय में श्री मुकेश कुमार शर्मा द्वारा लिखित लॉकडाउन से लॉकडाउन तक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर विधायक श्री विजेंद्र गुप्ता, स्थायी समिति के अध्यक्ष, श्री जोगी राम जैन, नेता सदन श्री छैल बिहारी गोस्वामी, नेता कांग्रेस दल सुश्री प्रेरणा सिंह, रोहिणी वार्ड समिति के अध्यक्ष सुश्री रितु गोयल, पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश, पूर्व महापौर श्री योगेन्द्र चंदोलिया, पूर्व महापौर श्री अवतार सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर प्रोफ़ेसर रजनी अब्बी, हंसराज कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ रमा शर्मा व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि यह एक बहुत हर्ष का विषय है कि इस पुस्तक का विमोचन मुझे करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्री मुकेश शर्मा जी महापौर कार्यालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत हैं और निगम की बारीकियों को बख़ूबी जानते हैं और महापौर को उनके बारे में अवगत कराते हैं। उन्होंने बताया कि हम सभी को लॉकडाउन शब्द प्रथम बार कोरोना महामारी की वजह से सुनने को मिला था, जिसका उल्लेख मुकेश शर्मा जी ने अपनी किताब में किया है। उन्होंने कहा कि मुकेश शर्मा जी ने कोरोना व लॉकडाउन के संबंध में अपनी भावनाओं को कागज़ पर किताब के रूप में उकेरा हैं। महापौर श्री राजा इक़बाल सिंह ने श्री मुकेश कुमार शर्मा को उनकी किताब के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह किताब कोरोना के समय उनकी आपबीती पर आधारित है कि कैसे उन्होंने परिवार से दूर रहकर कोरोना के विरुद्ध लड़ाई की। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन जैसे विषय पर किताब लिखना अपने आप में एक साहस की बात है। विधायक श्री विजेन्द्र गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि श्री मुकेश शर्मा जी और उनका साथ काफ़ी लंबे समय तक रहा है। मुकेश शर्मा जी ने कोरोना के समय अपनी आपबीती को इस किताब के द्वारा लोगों तक पहुँचाने का कार्य किया है और यह किताब उनके जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने का कार्य करेगी। स्थायी समिति अध्यक्ष श्री जोगी राम जैन ने कहा कि कोरोना महामारी को शायद ही कोई भूल सकता है जिसकी वजह से हम सभी के जीवन में कई बदलाव आए हैं। कोरोना महामारी के समय निगम के सफ़ाई कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों ने दिन-रात नागरिकों की सेवा का कार्य किया था। उन्होंने बताया कि देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय वैज्ञानिकों ने वैक्सीन विकसित कर नागरिकों को इस महामारी से बचाने का कार्य किया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8010915
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित