समाचार ब्यूरो
27/04/2022  :  19:47 HH:MM
सोनबरसा- कन्हौली- मेजरगंज पथ का सांसद पिंटू ने किया शिलान्यास
Total View  1420


सांसद सुनील कुमार पिंटू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, फेज तीन के तहत बन रहे सोनबरसा कन्हौली भाया मेजरगंज सड़क का शिलान्यास सोनबरसा बार्डर पर स्थित हनुमान मंदिर पर शिलापट्ट लगाकर किया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि लगभग 17.30 किलोमीटर लंबे पथ का निर्माण लगभग 1202.39 लाख की राशि से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण से आवागमन सुविधाजनक होगी और आम लोग लाभन्वित होंगे। अब तक सीतामढ़ी से रीगा होते हुए मेजरगंज जाना पड़ता था, जिसमे समय ज्यादा लग जाता था। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में की थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में 500 या इससे अधिक आबादी वाले गांव को मुख्य सड़क से जोड़ना है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तीव्र गति से सड़कों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ आम लोगों के सपने को मोदी सरकार साकार कर रही है। मौके पर बथनाहा विधायक अनिल राम, परिहार विधायक गायत्री देवी, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुफल झा, जदयू नेता पूर्णेन्दु कुशवाहा, बथनाहा भाजपा महामंत्री विपुल मिश्रा, जदयू नेता मनीष परमार, बथनाहा मंडल अध्यक्ष रामईश्वर दास, चंद्रकांत मणि, गुड्डू चौधरी, कमलदेव महतो, राम छबीला यादव, वीरेंद्र राम, युवा नेता अजय कुमार पटेल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4257250
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित