समाचार ब्यूरो
27/04/2022  :  17:08 HH:MM
देश की मौजुदा हालात को काबू में लाने के लिए कांग्रेस की ज़िम्मेदारी और बढ़ गई है: इन्तेखाब आलम
Total View  1420


देश की मौजुदा राजनीति स्थित पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य इन्तेखाब आलम ने कहा कि आज कांग्रेस की ज़िम्मेदारी और बढ़ गई है। इन्होंने कहा कि सरकार के भीतर और बाहर बैठे लोग कांग्रेस के प्रति ग़लत नैरटिव (वर्णनात्मक ) लगातार जारी है जिससे समाज में कांग्रेस के प्रति घृणा और नफरत फ़ैलाने में कामयाब हुए हैं। इन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे को आज भी गले में डाल कर घुम रहें हैं और जहां मौका मिलता है वहां कांग्रेस की बुराई करते रहते हैं चुंकि उन्हें मालूम है कि भाजपा को रिप्लेस कांग्रेस ही कर सकती है। श्री आलम ने कहा कि कांग्रेस इतनी बड़ी और पुरानी राजनीतिक पार्टी है जो भारत को भारत एवं विश्व स्तर पर एक सकारात्मक इमेज़ बनाने में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सरकार का नैरटिव पर हमला करने के लिए प्रत्येक राज्य/जिला/प्रखंड और वार्ड स्तर पर टास्क फोर्स गठन करने के लिए जल्द एक मनसूबा का पत्र कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को लिखेंगे,जो सरकार पर लगातार नजर रखे और 24 घंटे अपनी कार्यकर्ताओं की फौज लेकर किसी भी चुनौती का सामना करने से तैयार रहना होगा। तभी देश का संविधान सुरक्षित रहेगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1566214
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित