समाचार ब्यूरो
26/04/2022  :  17:47 HH:MM
स्थायी समिति अध्यक्ष, श्री बीर सिंह पंवार ने गाजीपुर का दौरा किया
Total View  2359


पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्य़श्र, श्री बीर सिंह पंवार ने आज गाजीपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान, क्षेत्रीय पार्षद, श्री राजीव कुमार और निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। श्री पंवार ने बताया कि गाजीपुर क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कई लोगों ने उन्होंने अवैध कब्जों के संबंध में बताया। इस पर उन्होंने अधिकारियों को इसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने अवैध पशु डेयरी के संचालन की भी शिकायत की है। श्री पंवार ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन सभी शिकायतों के अतिशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। श्री पंवार ने कहा कि अवैध निर्माण, सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण व गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ निगम सख्त कार्रवाई कर रहा है और इसे लेकर कोई भी नरमी नहीं बरती जाएगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1809078
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित