समाचार ब्यूरो
22/04/2022  :  13:25 HH:MM
काशी के 'श‍िव' मौत मामले में प्रियंका गांधी ने पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल, कहा- केस की हो उच्चस्तरीय जांच
Total View  1420


वाराणसी के लंका थाने पर 2 साल पहले जिस बीएचयू स्‍टूडेंट शिव कुमार त्रिवेदी को पुलिस कैंपस से उठाकर ले गई, अब वो इस दुनिया में नहीं है। पुलिस उस रात शिवक को लंका थाने के सुपुर्द करती है और फिर 2 साल तक शिव का कुछ पता नहीं चलता। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में सीबीसीआईडी ने रिपोर्ट पेश कर बीएचयू वाराणसी के लापता छात्र की मौत की जानकारी दी है। अब इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का भी बयान सामने आया है। प्रियंका गांधी ने भी परिवार को न्याय मिलने की बात कही है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि BHU के छात्र शिव त्रिवेदी के परिवार की दर्दनाक आपबीती सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। पन्ना, मध्यप्रदेश से BHU पढ़ने आए इस मेधावी छात्र के परिवार को 2 साल बाद पता चला कि शिव की मृत्यु हो गई। इस पूरी घटना में पुलिस प्रशासन की लापरवाही व असंवेदनशीलता साफ झलकती है और उच्चस्तरीय जांच से ही सही जानकारी व न्याय सुनिश्चित हो पाएगा। शिव त्रिवेदी के परिवार को न्याय जरूर मिलना चाहिए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4007259
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित