समाचार ब्यूरो
19/04/2022  :  18:10 HH:MM
कालका की नई पार्टी से पहले जागो को दफ्तर मिलना चाहिए : जीके
Total View  1426


गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब परिसर स्थित शिरोमणी अकाली दल के कार्यालय में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब में साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक होने के लिए आज जागो पार्टी के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके अपने साथियों के साथ पहुंचे। इस मौके पर मौजूद शिरोमणी अकाली दल दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष अवतार सिंह हित के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए जीके ने कहा कि मैं भी किसी समय अकाली दल का अध्यक्ष रहा हूं। लेकिन अकाली दल छोड़ने के बाद मेरा इस दफ्तर पर कोई अधिकार नहीं रहा। पर जिस प्रकार अपनी नई पार्टी बनाने वाले हरमीत सिंह कालका ने अकाली दल छोड़ने के बाद इस दफ्तर पर कब्जा कर लिया था, वो ग़लत है। अकाली दल का दफ्तर कालका द्वारा कानूनी तरीके से वापस लेने के दिए गए ब्यान पर हैरानी जताते हुए जीके ने कहा कि दिल्ली चुनाव आयोग के पास अकाली दल राजनितिक पार्टी तथा दिल्ली गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय के पास धार्मिक पार्टी के तौर पर इसी पते पर पंजीकृत है। जबकि कालका की नई पार्टी का पता कालका जी का है। फिर किस कानूनी आधार पर कालका का इस दफ्तर पर अधिकार बनता है ? जीके ने कहा कि कालका के साथ के सभी कमेटी सदस्य अकाली दल के चुनाव चिन्ह बाल्टी पर चुनाव जीते हैं। कालका की नई बनी पार्टी का कोई सदस्य चुनाव नहीं जीता है, फिर अपनी नई पार्टी को कालका कैसे दफ्तर आवंटित कर सकते है ? जीके ने साफ कहा कि कालका की पार्टी से पहले जागो पार्टी को दफ्तर आवंटन ‌का हक बनता है, क्योंकि हमारे 3 कमेटी सदस्य हैं। जबकि रकाबगंज साहिब परिसर में शिरोमणी अकाली दल अमृतसर, केंद्रीय गुरु सिंह सभा तथा चीफ खालसा दीवान के दफ्तर पहले से है, जिनका कोई नुमाइंदा दिल्ली कमेटी का सदस्य नहीं हैं। इस मौके जीके के साथ दिल्ली कमेटी सदस्य परमजीत सिंह राणा, सतनाम सिंह खीवा तथा जागो के प्रमुख नेता मौजूद थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7263227
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित