समाचार ब्यूरो
16/04/2022  :  20:16 HH:MM
श्री पारस को वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल महोत्सव में पहुंचने पर लोगों ने किया भव्‍य स्‍वागत
Total View  2360


राष्‍ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सह केन्‍द्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री भारत सरकार श्री पशुपति कुमार पारस प्रदेश अध्‍यक्ष सह समस्‍तीपुर सांसद प्रिंस राज और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष कृष्‍ण राज को पटना जिला अन्तर्गत घोसवरी थाना अन्तर्गत वीर शेरोमणी बाबा चौहरमल महोत्‍सव चाराडीह जाने के क्रम में राष्‍ट्रीय लोजपा और दलित सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्‍न जगहों पर भव्‍य स्‍वागत किया गया। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि सबसे पहले कुम्हरार के बाद फतुहा के नारायणी चौक पर अपने नेता को ढोल बाजा के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया उसके बाद मोर मोकामा में राष्‍ट्रीय लोजपा सांसद चंदन सिंह के द्वारा मोकामा में भव्‍य स्‍वागत किया गया। आगे श्री चंद्रवंशी ने बताया कि चाराडीह में पहुंचने के बाद वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के प्रतिमा पर माला पहनाकर पूजा अर्चना की साथ में प्रदेश अध्‍यक्ष प्रिंस राज के अलावे सांसद चंदन सिंह, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष विशेश्वर सिंह, प्रधान महासचिव केशव सिंह, दलित सेना प्रदेश अध्‍यक्ष अम्बिका प्रसाद बिनु, युवा प्रदेश अध्‍यक्ष उपेन्द्र यादव, कन्हैया सिंह, दलित सेना के प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा, प्रमोद सिंह, रंजीत मुखिया के अलावे पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता साथ थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7741592
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित