समाचार ब्यूरो
05/04/2022  :  18:08 HH:MM
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की प्रेरणा से जौनपुर शहर से 12 किलोमीटर दूर मोहिउद्दीनपुर गांव में समाजवादी कुटिया की स्थापना
Total View  2359


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की प्रेरणा से जौनपुर शहर से 12 किलोमीटर दूर मोहिउद्दीनपुर गांव में समाजवादी कुटिया की स्थापना 04 अप्रैल 2020 में की गई थी। गत 04 अप्रैल 2022 को इसका द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री आशुतोष सिन्हा, एमएलसी रहे। इनके अतिरिक्त क्षेत्रीय विधायक श्री जगदीश नारायण राय समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री लाल बहादुर यादव, तथा समाजवादी कुटिया के शिक्षक श्री चंद यादव उपस्थित रहे। समाजवादी कुटिया के संस्थापक श्री ऋषि यादव ने बताया कि सन् 2020 में कोरोना काल में इसकी स्थापना के साथ लगभग 150 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ प्रतिदिन पौष्टिक आहार के रूप में फल, दूध, बिस्कुट वितरण किया जाता है। इसके अलावा एक दिव्यांग परिवार तथा एक पहलवान को भी उन्होंने गोद ले रखा है। स्मरणीय है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी कुटिया के बच्चों से वीडियोकॉलिंग के माध्यम से बात की थी। उन्होंने बच्चों के लिए पठन पाठन की सामग्री के साथ आर्थिक मदद भी की थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   608570
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित