समाचार ब्यूरो
04/04/2022  :  16:40 HH:MM
मनकठा में हुआ चुनाव और कोरोना से पहले से रुकने वाली ट्रेनों की ठहराव की मांग
Total View  2360


बिहार दैनिक यात्री संघ शाखा मनकठा का चुनाव केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद शर्मा, महासचिव नन्द किशोर प्रसाद, सचिव शोएब कुरैशी एवं संयुक्त सचिव के० बी० राय के निगरानी में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष अवध बिहारी पांडेय, अजय कुमार एवं शिव शंकर पासवान उपाध्यक्ष, अशोक कुमार सचिव एवं राजेश पासवान कोषाध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित हुए। संघ के चुनाव के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा एवं दानापुर मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार से मांग की कोविड के पूर्व मनकठा जो ट्रेनें रूकती थी उन सभी ट्रेनों का ठहराव को पुनर्बहाल किया जाये एवं तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने पैदल ऊपरी पुल का शिलान्यास किया था। लेकिन अब तक इस पुल का निर्माण नहीं किया गया है। जल्द ही इस पुल का निर्माण किया जाये, क्योंकि पुल का निर्माण नहीं होने से लाइन पार करके यात्रियों को आना-जाना पड़ता है जिससे कई यात्रियों की जान चली गयी है एवं एक प्लेटफार्म पर हमेशा मालगाड़ी लगी रहने के कारण यात्रियों को जान हथेली पर रख कर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाना पड़ता है जिससे कभी-कभी यात्रियों की जान चली जाती है। बिहार दैनिक यात्री संघ महासचिव नन्द किशोर प्रसाद एवं सचिव शोएब कुरैशी सभी शाखाओं का पुनर्गठन जारी है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9986977
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित