समाचार ब्यूरो
02/04/2022  :  17:47 HH:MM
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर झंडेवालान मंदिर में दिल्लीवासियों के हित के लिए प्रार्थना की
Total View  2366


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने सभी दिल्लीवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा सभी लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखें और आप सब की मनोकामनाएं पूर्ण हो। ऊर्जा एवं शक्ति का प्रतीक चैत्र मास के इस अवसर पर मां भगवती आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करें। आज चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री गुप्ता ने झंडेवालान मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और सभी दिल्लीवालों के लिए उत्तम स्वस्थ्य, खुशियां एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि आज देश में गुड़ी पड़वा और उगादी पर्व भी मनाया जा रहा है। पूरे देश में विभिन्न रुपों में मनाए जाने वाले ये पर्व हमें सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता के सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। त्योंहारों की वजह से ही हमारे समाज में सौहार्द एवं एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि इस चैत्र नवरात्रि में हम सब को एक साथ मिलकर एक बेहतर दिल्ली के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए और यह सिर्फ परस्पर प्रेम और सदभावना से ही संभव है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3803554
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित