समाचार ब्यूरो
02/04/2022  :  17:44 HH:MM
पूर्वी निगम द्वारा गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर कूड़े के निष्पादन के लिए हाई स्पीड ट्रोमल मशीनें लगाई गई
Total View  2367


गाज़ीपुर लैंडफिल पर अनुमानित 140 लाख टन पुराना अपशिष्ट पड़ा है। इसको निष्पादित करना पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसके लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने पुराने मॉडल की ट्रोमल मशीनों को हटाकर नए मॉडल की हाई स्पीड वाली ट्रोमल मशीनें लगाना शुरू कर दी हैं। इन मशीनों को दो पालियों में चलाया जाएगा। इस तरह निगम की अपशिष्ट निष्पादन की कुल क्षमता 3 लाख टन प्रति माह हो जाएगी। अभी तक वहां जो ट्रोमल मशीनें कार्य कर रही हैं, उनकी क्षमता कम है और वे स्थान ज्यादा घेर रही हैं। इस समय अनुमानित 1.20 लाख टन प्रति माह के हिसाब से अपशिष्ट का निष्पादन हो रहा है। इसके अलावा निगम ने 50 लाख टन अपशिष्ट को संशोधित करने के लिए टेंडर भी मंगवाए हैं। जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है। शीघ्र ही कार्य आदेश जारी होने की संभावना है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4901465
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित