समाचार ब्यूरो
23/03/2022  :  18:38 HH:MM
भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जैसे वीर बलिदानी हम सबको माँ भारती की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे-आदेश गुप्ता
Total View  1393


केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आज हम अगर अपने कर्मों से देश की सेवा करते हैं, तो यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी उन सभी शहीद वीर सपूतों को जो देश के लिए अपनी जान की भी बाजी लगा दी। शहीदी दिवस के अवसर पर गौरी शंकर मंदिर से फतेहपुरी मस्जिद होते हुए टाउन हॉल चांदनी चौक तक निकाली गई प्रभात फेरी में आज श्रीमती लेखी ने कहा कि देश के वीर जवानों के लिए कुछ करना हो तो वह कोई भी काम हो सकता है जो देशहित में हो, चाहे वह देश के बारे में गलत बोलने वालों को चुप कराने का काम हो या फिर भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण का काम हो।
 
श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जब युवा अवस्था में भगत सिंह ने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया तो उस वक्त उन्होंने कहा था कि इंकलाब कभी बम-बन्दूकों से नहीं आता है बल्कि वह हमारे विचारों से आता है। इसलिए आप अपने विचारों को बदलें। उन्होंने कहा कि आज हम ऐसा कर्तव्य करें ताकि देश हमें हमारे कामों के लिए याद रखें।

आज शहीदी दिवस में निकाली गई प्रभात फेरी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता, गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष श्री विजय गोयल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल देवराहा एवं प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी एवं हज़ारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने सभी को शहीदी दिवस पर वीर सपूतों को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीर भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु जैसे महान क्रांतिकारियों का यह देश हमेशा से ऋणी रहेगा। ऐसे वीर बलिदानी हम सबको माँ भारती की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह द्वारा कही गई बात कि आदमी को मारा जा सकता है लेकिन उसके विचारों को नहीं, आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

श्री गुप्ता ने कहा कि आज सिर्फ भाजपा द्वारा ही नहीं बल्कि भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा देश के सभी हिस्सों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। आज का दिन उन सभी वीर सपूतों को याद कर नमन करने का है जिन्होंने बिना कुछ सोचे समझे अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव ऐसे क्रांतिकारी थे जिनके विचार और व्यक्तित्व आज भी युवाओं को प्रेरणा देते हैं। उनके संघर्ष और समर्पण की कहानी देश को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4811219
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित