समाचार ब्यूरो
23/03/2022  :  16:31 HH:MM
छल-बल से चुनाव जीतने वाले, देश व संविधान के दुशमन -अनूप सागर
Total View  1397


समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप सागर ने कहा कि छल और सत्ता के बल पर चुनाव जीतने वाले देश की जनता और देश के संविधान के दुशमन हैं, यह लोग अपने राजनैतिक स्वार्थ को पुरा करने के लिए विश्व रत्न बाबा साहब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी के द्वारा बनाऐ गऐ संविधान का अपमान कर रहे हैं।

आज 23 मार्च 2022 को अनूप सागर अपने पैतृक निवास राम नगर शाहदरा पर देश के अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस तथा प्रखर समाजवादी चिन्तक एवं विचारक डॉ0 राम मनोहर लोहिया के 112 वें जन्मदिवस पर साझा श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों के समक्ष अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

अनूप सागर ने कहा कि आज देश में भाजपा और उसके सहयोगी दल सत्ता के नशे में चूर होकर सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं देश की इन सम्प्रदायिक ताकतों को ना तो देश के लोकतन्त्र में विश्वास है और ना ही देश के संविधान में विश्वास है।

ये लोग जनता की भावनाओं के विपरित म्ण्टण्डण् और क्ण्डण् की धांधली से सत्ता हथिया कर देश के 95 सैकड़ा दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, गरीबों, मजदूरों, छात्रों, महिलाओं, नौजवानों व किसानों का हक छीन कर 5 सैकड़ा ऐसे लोग जिन पर सत्ता है, सम्पत्ति है और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान है उन्हें बाँट रहे हैं।

अनूप सागर ने कहा कि आज देश खतरे में है, देश का संविधान खतरे में है, देश का लोकतन्त्र खतरे में है, अब देश को बचाना है, संविधान को बचाना है, लोकतन्त्र को बचाना है, अब देश की जनता को सड़कों पर उतर कर अपने मान-सम्मान और अधिकार की लड़ाई को लड़ना होगा। क्योंकि डॉ0 राम मनोहर लोहिया जी ने कहा था कि जब तक सड़के खामोश रहती है तो संसद आवारा हो जाती है इसलिए देश की सड़कों पर ‘‘हल्ला बोल आन्दोलन’’ चलाना पड़ेगा। उन्होने कहा कि देश में एक बार फिर सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव व डॉ0 लोहिया जैसे महान क्रांतिकारी सपूतों को जन्म लेना पड़ेगा।

इस साझा कार्यक्रम में अनूप सागर, रामप्रकाश गौतम, राष्ट्रीय सचिव-समाजवादी बाबा साहब वाहिनी, भारतीय जाटव महासभा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष गौरव सागर, महासचिव आकाश सागर, सचिव भारत सागर, कोषाध्यक्ष विकास कटारिया, राहुल सागर, बालूराम कटारिया, मैमफूल, अनीता सागर, प्रभा सागर, काजल कटारिया आदि ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किऐ।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5655470
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित