समाचार ब्यूरो
19/03/2022  :  20:18 HH:MM
बिहार: CM नीतीश के गृह जिले में अपराधियों का आतंक, दिनदहाड़े 3 लोगों को मारी गोली, 1 महिला सहित 2 की मौत
Total View  1392


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति के कथित तौर पर गला दबाकर हत्या करने के बाद तेजाब डालकर जला दिए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था, कि होली के दिन यानी शनिवार को परबलपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अनिल राउत की पत्नी रेणु देवी और राजेंद्र राउत के रूप में की गई है, जबकि आशा देवी गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना की सूचना मिलते ही परबलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आपसी विवाद का मामला बता रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   206596
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित