समाचार ब्यूरो
16/03/2022  :  21:41 HH:MM
निजामुद्दीन मरकज की 4 मंजिलों को फिर से खोलने की मंजूरी, कोरोना के कारण दो साल से था बंद
Total View  2365


दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को इस सप्ताह के अंत में शब-ए-बारात त्योहार के मद्देनजर निजामुद्दीन मरकज की चार मंजिलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी। परिसर में कोविड पॉजिटिव मामलों में तेजी आने के बाद 3 मार्च, 2020 से मरकज बंद था।दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रत्येक मंजिल पर सौ से कम लोगों को जुटने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, इबादत करने वालों की सीमा के बारे में पीठ ने कहा, "जब वे कहते हैं कि कोविड प्रोटोकॉल बनाए रखेंगे, तो यह ठीक है। इसे भक्तों की बुद्धि पर छोड़ दिया जाना चाहिए।"इससे पहले, इसी पीठ ने दिल्ली वक्फ बोर्ड को संबंधित पुलिस थाने में एक आवेदन दायर करने का निर्देश दिया था, जिसमें निजामुद्दीन मरकज में नमाज अदा करने के लिए पूरे मस्जिद परिसर को फिर से खोलने की अनुमति मांगी गई थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   720544
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित