समाचार ब्यूरो
14/03/2022  :  21:32 HH:MM
भगवंत मान के शपथग्रहण समारोह के लिये 40 एकड़ में लगी गेहूं की फसल बर्बाद
Total View  1410


पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान के शपथग्रहण समारोह के लिये शहीदे आजम भगत सिंह के गांव खटकर कलां में 40 एकड़ में लगी गेहूं की फसल हटायी जा रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने 117 सीटों में से 92 सीटों पर जीत हासिल की है। आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान का शपथग्रहण समारोह 16 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह के गांव में होना है।अधिकारियों ने जरूरत पड़ने पर और अधिक भूमि से फसल हटाने की बात से इनकार नहीं किया है। भगवंत मान ने लोगों से अपील की है कि वे 16 मार्च को भारी संख्या में खटकर कलां पहुंचे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि पुरूष बसंती पगड़ी और महिलायें बसंती चादर डाल कर आयें। उन्होंने कहा कि उस दिन खटकर कलां को बसंती रंग में रंग दिया जायेगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5471815
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित