समाचार ब्यूरो
14/03/2022  :  18:05 HH:MM
ल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र के सिख कर्मचारियों को हवाई अड्डे पर कृपान पहनने की अनुमति देने के फैसले का किया स्वागत: कालका, काहलों मामला हल करवाने के लिए केन्द्र सरकार व मनजिंदर सिंह सिरसा का किया धन्यवाद
Total View  2360


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा सिख कर्मचारियों को हवाई अड्डे पर कृपान पहनने की अनुमति देने के लिए जारी किए आदेशों का स्वागत किया है तथा इससे सिख मुलाज़िमों के लिए मामला हल हो गया है।
यहां जारी किए एक बयान में दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष स. हरमीत सिंह कालका व महासचिव स. जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि जब कुछ मुलाज़िमों द्वारा यह मामला उनके संज्ञान में लाया गया था तो उन्होंने इस मामले की जानकारी वरिष्ठ नेता स. मनजिंदर सिंह सिरसा को दी जिन्होंने केन्द्र सरकार के समक्ष इस मामले को उठाया।
उन्होंने कहा कि अब यह मसला हल हो गया है और सरकार ने उन्हें सूचित किया है कि सिख कर्मचारियों को हवाई अड्डे पर कृपान पहनने की अनुमति दे दी गई है तथा इस सबंध में जरूरी आदेश भी जारी कर दिये गये हैं।
स. कालका व स. काहलों ने बताया कि पहले केवल सिख मुसाफिरों के हवाई यात्रा के दौरान कृपान पहनने की à¤…नुमति à¤•े आदेश जारी हुए थे मगर कर्मचारियों के हवाई अड्डे पर कृपान पहनने पर पाबंदी लगाई गई थी पर अब संशोधित आदेश जारी कर दिये गये हैं जिनके तहत हवाई अड्डों पर सिख कर्मचारी कृपान डाल सकते हैं।
उन्होंने कहा कि नये आदेश नागरिक उड्डयन क्षेत्र में काम करने वाले सिख कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत हैं क्योंकि अमृतधारी सिखों के लिए कृपान डालना अति आवश्यक होता है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3524025
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित