समाचार ब्यूरो
08/03/2022  :  19:16 HH:MM
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को किया सम्मानित
Total View  1289

आज हम एक ऐसे समाज का निर्माण करें जो एक-दूसरे को सशक्त बनाए-मीनाक्षी लेखी
 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आज महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित ‘जेंडर इक्वलिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती वानथी श्रीनिवासन एवं भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश की सह-प्रभारी डॉक्टर अलका गुर्जर ने राष्ट्र निर्माण एवं समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती योगिता सिंह ने किया।केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम एक ऐसे समाज का निर्माण करें जो एक-दूसरे को सशक्त बनाए समानता एवं समावेशिता का आधार हो। यहां पर आई हुई महिलाएं अलग-अलग कार्यक्षेत्रों से हैं, इनमें से कभी न कभी किसी ने भेदभाव का सामना जरुर किया होगा। आज उसी भेदभाव को दूर करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि म्युजियम में लगी हुई मुर्ती भले ही उसका कद छोटा हो, लेकिन उसका प्रभाव काफी बड़ा होता है। ठिक उसी तरह हमारे समाज में महिलाएं हैं। उनका काम हमारे समाज के उपर एक गहरा प्रभाव डालता है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि आज की महिलाएं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एक अहम भूमिका निभा रही हैं। नारी शक्ती का महिमा मंडन ऋषि मुनियों के समय से ही होता आया है क्योंकि बिना नारी के किसी भी सृष्टि की संरचना संभव नहीं है।  ऐसे में महिलाओं के लिए साल के 365 दिन महिला दिवस होता है। उन्होंने कहा कि आज भारत की महिलाएं पूरे विश्व के अंदर अपने देश का सम्मान और भारतीय तिरंगे का मान बढ़ाने का काम किया है, जिसपर हर एक भारतीय को गर्व है।श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों तक शासन किया महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी बातें की, लेकिन अफसोस की बात ये हैं कि उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। शाह बानो केस का जिक्र करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी कट्टरपंथियों के दवाब में संसद में अपनी पार्टी का बहुमत के सहारे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ही बदल दिया जो महिला अपमान का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का सबसे ज्यादा फायदा महिला शक्ति को मिला है। केंद्र सरकार ने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं के लिए कई सारी योजनाएं चलाई हैं जिसका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9813604
 
     
Related Links :-
उत्तर प्रदेश: शादी की आधी रस्में हो चुकी थीं पूरी, गंजे पति को देख लड़की ने शादी से किया इनकार
सभी आंगवाड़ी कर्मी काम पर लौट आएं, बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा- कैलाश गहलोत
शालीमार बाग़ चौक व श्री अटल बिहारी वाजपेयी सेंट्रल मॉडल मार्केट का उद्घाटन
Exit Polls पर प्रियंका गांधी बोलीं- हम पूरी मेहनत से लड़े, परिणाम का कर रहे इंतजार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: वैश्विक महामारी के बाबजूद महिलाओं के हौसले बुलंद
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को किया गया सम्मानित
दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया महिला दिवस दौड़
उत्तरी दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ पहले राहगीरी दिवस का हुआ आयोजन, केजरीवाल सरकार के जन आंदोलन में शामिल हुए बुराड़ी के लोग
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय महिला आयोग के 30वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया
राष्ट्रीय महिला आयोग ने ‘बेटी बचाओ’ विषय पर वेबिनार आयोजित किया