पूर्वी दिल्ली के महापौर, श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल ने आज पूर्वी निगम मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूवी दिल्ली नगर निगम की ओर से क्रय किये गये शववाहन को स्वयंसेवी संस्थान, शहीद भगत सिंह सेवा दल को हस्तांतरित कर जनसेवा में समर्पित कर दिया। इस मौके पर निगम पार्षद, श्री संदीप कपूर; निगम पार्षद, सुश्री इंद्रा झा; अतिरिक्त निगम स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ सोमाशेखर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया कि शहीद भगत सिंह सेवा दल को हस्तांतरित किए गये शव वाहन की कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि पूर्वी निगम जनता की सेवा में समर्पित है और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार हरसंभव कार्य करने के लिए प्रयासरत है।
|