समाचार ब्यूरो
14/01/2022  :  11:22 HH:MM
"उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाए" युवाओं के लिए यह स्वर्णिम नियम होना चाहिए: श्री अनुराग ठाकुर
Total View  839

पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन और केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 के समापन समारोह को संबोधित किया। युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रामाणिक; पुडुचेरी के शिक्षा और युवा कार्यक्रम मंत्री श्री ए. नमस्सिवयम; युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव श्रीमती उषा शर्मा और युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त सचिव श्री नितेश कुमार मिश्र भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
अपने संबोधन में, श्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। मंत्री महोदय ने कहा कि लाखों युवा भारतीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुए और भारत को स्वतंत्रता के 75वें वर्ष से इसके 100वें वर्ष तक आगे ले जाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में आयोजित किए गए सभी सत्रों ने देश के युवाओं को प्रेरित करने में काफी सहायता प्रदान की। पद्म श्री पुरस्कार विजेता श्रीमती तुलसी गौड़ा सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से प्रख्यात हस्तियों को युवाओं को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया था। श्री ठाकुर ने कहा कि इस तरह की उपलब्धि हासिल करने वालों की पहले कभी पहचान नहीं की गई लेकिन अब राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें सम्मान दिया गया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4429455
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज