समाचार ब्यूरो
13/01/2022  :  10:14 HH:MM
भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आंतरिक सुरक्षा वार्ता का आयोजन
Total View  870

भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आंतरिक सुरक्षा वार्ता बैठक आज वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के गृह सचिव श्री अजय भल्ला और अमेरिका के रणनीति, नीति और योजना, आंतरिक सुरक्षा विभाग के अवर सचिव, श्री रॉबर्ट सिल्वर ने की। बैठक में दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने वर्तमान में जारी सहयोग की समीक्षा की और आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, समुद्री सुरक्षा, विमानन सुरक्षा, सीमा शुल्क प्रवर्तन और व्यापार सुरक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में सहयोग को और मज़बूत बनाने एवं नवीन अवसरों की तलाश करने जैसे उपायों पर विचार-विमर्श किया।

दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि कानून प्रवर्तन में सहयोग, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला हासिल करने, विमानन सुरक्षा, खोजी सहयोग, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर आंतरिक सुरक्षा वार्ता के तहत मौजूदा उप-समूह आने वाले महीनों में अलग-अलग मिलेंगे ताकि इस दिशा में विचार-विमर्श किया जा सके और पता लगाया जा सके कि दोनो देशों के बीच जारी सहयोग को और मजबूत कैसे किया जाए।

बैठक दोनों पक्षों के बीच जारी साझेदारी पर संतोष व्यक्त करने और आपसी हित के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय जुड़ाव और सहयोग में वृद्धि करने पर सहमत होने के साथ संपन्न हुई।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3425838
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क