समाचार ब्यूरो
05/06/2023  :  19:13 HH:MM
तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारत : दास
Total View  208


कुशीनगर -झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बन कर उभरेगा।

श्री दास ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महाजनसंपर्क अभियान के दौरान आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में सभी भ्रष्टाचारी पार्टियों पर कार्रवाई हो रही है। कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दल जो 50 साल से देश को लूटते आए हैं, श्री मोदी के आने से उनके पेट में दर्द शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत आर्थिक रूप से विकसित देशों में 11वें नंबर पर था। आज ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। 2030 तक जापान और जर्मनी को पछाड़ कर भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा। पहले की सरकार कहती थी कि एक रुपया केंद्र सरकार से भेजती थी तो लाभार्थी के पास 15 पैसे पहुंचते थे। जनधन खाता और तकनीक से अब पूरे एक रुपये पहुंच रहे हैं। पहले वैक्सीन के लिए दूसरे देशों पर आश्रित रहने वाले भारत ने मोदी के संकल्प से कोरोना में भारत ने दो वैक्सीन तैयार किए। 210 करोड़ टीके लगाए। 100 देशों में टीके भेजे गए। यह भारत की क्षमता और बदलती छवि का उदाहरण है।
रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस के पास ना कोई नेता और ना ही कोई मुद्दा है। देश के लोग जानते हैं कि देश किसके हाथों में सुरक्षित है। आज भारत का जल, थल, नभ तीनों दृष्टि से हम मजबूत है। 2014 के पहले कोई देश लड़ाई करता था तो हम दूसरे देश तरफ देखते थे। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आधुनिक शस्त्र बनाकर तीनों क्षेत्रों में सुरक्षा को इतना मजबूत कर दिया गया है कि अब विदेशी हमारी ओर देखते हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9795111
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित