समाचार ब्यूरो
30/03/2023  :  22:51 HH:MM
जौनपुर में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
Total View  136

शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि लोकतंत्र में बोलने की आजादी पर केंद्र की भाजपा सरकार लगातार कुठाराघात करने का प्रयास कर रही है। मोदी सरकार विपक्ष के सवालों से संसद में बचने के लिए असंवैधानिक कदम उठाने से भी संकोच नहीं कर रही है।

जौनपुर- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के खिलाफ जिले के कांग्रेसी जनों ने गुरुवार शाम सब्जी मंडी स्थित कांग्रेस शहर कार्यालय से नगर कोतवाली तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया।

शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि लोकतंत्र में बोलने की आजादी पर केंद्र की भाजपा सरकार लगातार कुठाराघात करने का प्रयास कर रही है। मोदी सरकार विपक्ष के सवालों से संसद में बचने के लिए असंवैधानिक कदम उठाने से भी संकोच नहीं कर रही है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का लोकसभा से निलंबन इस बात का जीता जागता प्रमाण है। वर्तमान सरकार हर हाल में विपक्ष का दमन करने पर उतारू है ताकि जनता के सवालों से बचा जा सके। देश के कुछ उद्योगपतियों पर सवाल खड़े करने से मोदी सरकार क्यों घबरा रही है।
इस अवसर पर राकेश उपाध्याय, राकेश सिंह, सतवीर सिंह, सन्दीप सोनकर, नेसार इलाही, राजकुमार गुप्ता, अजय सोनकर, अमित मिश्रा आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6786344
 
     
Related Links :-
समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिकाः मुख्यमंत्री
जल्द होगा राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार : फडणवीस
जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करें :मान
पुरानी चीजों को खत्म करने में जुटी है केंद्र सरकार : नीतीश
तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारत : दास
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने की जरुरत : शरीफ
आईपीएल में मिला अभ्यास भारत के काम आयेगा : शास्त्री
एलआईसी की औडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए राहत की घोषणा
भारत अमेरिका ने रक्षा उद्योग सहयोग के रोड़मैप को अंतिम रूप दिया
भारत के डिजिटल उत्पाद पूरे विश्व के लिए: पाल