समाचार ब्यूरो
09/03/2023  :  21:21 HH:MM
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म गुमराह का टीजर रिलीज
Total View  363

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर स्टार फिल्म गुमराह के टीजर की शुरुआत आदित्य रॉय कपूर से होती है। वह फोन पर किसी से बदला लेने का वादा करते नजर आ रहे हैं।

 मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की आने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म गुमराह का टीजर रिलीज हो गया है।

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर स्टार फिल्म गुमराह के टीजर की शुरुआत आदित्य रॉय कपूर से होती है। वह फोन पर किसी से बदला लेने का वादा करते नजर आ रहे हैं। आदित्य अपने द्वारा सहे गए सभी दर्द और पिटाई का बदला लेने की बात कर रहे हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही आदित्य का एक और रूप देखने को मिलता है, जो किसी केस में उलझा नजर आता है। टीजर में मृणाल की भी झलक देखने को मिलती है। मृणाल ठाकुर फिल्म गुमराह में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में आदित्य पहली बार डबल रोल निभाते नजर आएंगे।
फिल्म गुमराह का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और मुराद खेतानी के सिने वन स्टूडियो द्वारा किया गया है। 'गुमराह' तेलुगू फिल्म 'थडम' का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 07 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6998107
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज