समाचार ब्यूरो
05/06/2022  :  19:37 HH:MM
छात्र रालोजपा ने धूमधाम से मनायी संपूर्ण क्रांति दिवस-रालोजपा
Total View  866


छात्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, बिहार के तत्वाधान में 01, व्हीलर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद पिं्स राज, राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र रालोजपा के आकाश यादव, छात्र के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार प्रदेश प्रभारी विशाल यादव, रालोजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बिनु, दलित सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष बिहारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रशांत जी ने मुख्य रूप से श्री जयप्रकाश नारायण जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर सांसद प्रिंस राज जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्रांति में छात्रों की अहम भूमिका होती है। उन्होनें जय प्रकाश जी को याद करते हुए कहा कि जब देश में इंदिरा गाँधी द्वारा इमरजेन्सी देश की जनता पर थोपी गई तब जय प्रकाश जी के नेतृत्व में देश भर के छात्र और युवाओं नें सड़क पर निकल कर विरोध करना शुरू किया और एक विशाल क्रांति का बिगुल फूँका गया। इस दौरान लाखों लोगों को जेल में बंद कर दिया गया क्योंकि इंदिरा जी इस विरोध से डर गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छात्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय आकाश यादव जी ने कहा कि देश के निमार्ण में छात्रों और युवाओं की अहम भूमिका होती है, उन्होंनें बताया कि कैसे इमरजेन्सी के दौरान आंदलोनकारियों की आवाज को दबाने की कोशिश हुई मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया जबरन नसबंदी लागू किया गया। आज भी देश के प्रमुख राजनैतिक हस्ती इसी आंदोलन से देश पर छाये जिनमें प्रमुख रूप से स्व0 रामविलास पासवान, चन्द्रशेखर जी, लालू यादव, नीतीश कुमार, सुशील मोदी रहे। विशिष्ट अतिथि में युवा रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष छात्रों को आह्वान करते हुए कहा कि छात्र जे0पी0 जी के सपनों को पूरा करें और जहाँ भी अन्याय हो रहा हो वहाँ अपनी आवाज को मजबूती से रखें।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5967984
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित