समाचार ब्यूरो
28/05/2022  :  17:26 HH:MM
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाबी भाषा प्रसार कमेटी का किया गठन
Total View  849


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरमुखी के प्रचार व प्रसार के लिए पंजाबी भाषा प्रसार कमेटी का गठन करके स. हरदित सिंह गोबिंदपुरी, स. रजिंदर सिंह विरासत को संयोजक और स. गुरमीत सिंह टिंकू को सह-संयोजक नियुक्त किया। इस मौके पर दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष स. हरमीत सिंह कालका ने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा ने अपने पंथक एजेंडे को प्रमुख रखते हुए इस कमेटी का गठन गुरमुखी के प्रचार व प्रसार के लिए किया है। दिल्ली कमेटी के महासचिव स. जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि भाषा का प्रसार इस समय कौम की बड़ी मांग है। दिल्ली कमेटी के स्कूल व कालेजों के चेयरमैन विक्रम सिंह रोहिणी ने कहा कि दिल्ली कमेटी के संस्थानों में भाषा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए इस कमेटी को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। धर्म प्रचार के चेयरमैन स. जसप्रीत सिंह कर्मसर ने भी संपूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर दिल्ली कमेटी के उपाध्यक्ष आत्मा सिंह लुबाणा, गुरमीत सिंह भाटिया, आंेकार सिंह राजा, गुरप्रीत सिंह बिट्टू, सतनाम सिंह, जतिंदर सिंह सेठी, अमरजीत सिंह पिंकी, सुखबीर सिंह कालरा व अन्य मौजूद थे। इस दौरान पंजाबी भाषा प्रसार कमेटी के चेयरमैन हरदित्त सिंह गोबिंदपुरी और राजिंदर सिंह विरासत ने सेवा सौंपने पर दिल्ली कमेटी की समूची टीम का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जो जिम्म्ेवारी प्रबंधकों द्वारा उन्हें दी गई हैं वह उसका बाखूबी निर्वाहन करेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5491966
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित