समाचार ब्यूरो
28/05/2022  :  17:24 HH:MM
शिरोमणी अकाली दल दिल्ली इकाई एवं शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी सिख मिश्न दिल्ली द्वारा शकूर बस्ती की संगत को श्री दरबार साहिब के दर्शनों के लिए भेजा गया
Total View  766


शिरोमणी अकाली दल दिल्ली इकाई एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी सिख मिश्न दिल्ली द्वारा दिल्ली की संगतों को पंजाब एवं हरियाणा के गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए निश्काम सेवा चलाई जा रही है। उसी कड़ी में आज शकूर बस्ती वार्ड 8 की संगत को श्री दरबार साहिब के दर्शनों के लिए भेजा गया। इस मौके पर सिख मिश्न के इंजार्च सुरिन्दर सिंह समाना, शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित, शकूर बस्ती वार्ड के अध्यक्ष सुदीप सिंह रानी बाग, अमरजीत सिंह गुल्लु, जगमोहन सिंह विरक, मनजीत सिंह बामरा ने विशेष तौर पर पहुंचकर गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब शिरोमणी अकाली दल कार्यालय से बस को रवाना किया। संगतों के द्वारा गुरु महाराज के समक्ष नतमस्तक होकर रवानगी की अरदास की गई। जत्थेदार अवतार सिंह हित ने बताया सः सुखबीर सिंह बादल प्रधान शिरोमणी अकाली दल एवं सः हरजिन्दर सिंह धामी प्रधान शिरोमणी कमेटी के विशेष प्रयासों से दिल्ली की संगत के लिए निश्काम बस सेवा शुरु की गई है जिसका सारा प्रबन्ध सिख मिश्न दिल्ली के कार्यालय से दिल्ली टीम के सदस्य बीबी रणजीत कौर, सुखविन्दर सिंह बब्बर एवं रघुजीत सिंह विरक के द्वारा किया जाता है। संगतों को निश्काम बस सेवा के इलावा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए बुकिंग से लेकर यात्रा के सभी प्रबन्ध, श्री दरबार साहिब अमृतसर के लिए सराआंे की बुकिंग आदि की सुविधा मुहैया करवाई जा रही और बहुत ही जल्द फ्री एम आर आई और सी टी स्कैन की सुविधा भी शुरु की जायेगी। सः सुदीप सिंह रानी बाग इन्चार्ज शकूर बस्ती वार्ड ने जत्थेदार अवतार सिंह का आभार प्रकट किया जिन्हांेने उन्हें शकूर बस्ती से वार्ड इन्चार्ज की जिम्मेवारी सौंपी है। साथ ही उन्होंने बीबी रणजीत कौर, रघुजीत सिंह विरक एवं सुखविन्दर सिंह बब्बर का भी धन्यवाद किया जिन्होंने उनके वार्ड की संगतों के लिए बस भेजकर संगतों को श्री दरबार साहिब के दर्शन करवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा आगे भी संगतों के लिए इसी तरह से सेवाएं जारी रहंेगी। उन्होंने जत्थेदार बलदेव सिंह रानी बाग सदस्य दिल्ली कमेटी एवं बलबीर सिंह श्रीनगर द्वारा यात्रा के लिए किये गये सहयोग के लिए उनका भी आभार प्रकट किया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4176153
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित