समाचार ब्यूरो
18/11/2021  :  11:49 HH:MM
अखिलेश यादव पर हमला करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें अपना नाम बदलकर अखिलेश अली जिन्ना रख लेना चाहिए।
Total View  1031

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग भी तेज होते जा रही है।
हाल में ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने एक संबोधन में मोहम्मद अली जिन्ना का जिक्र किया था जिसके बाद से लगातार वह भाजपा के निशाने पर हैं। इसी कड़ी में आज उन पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जबरदस्त तंज कसा है। अखिलेश यादव पर हमला करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें अपना नाम बदलकर अखिलेश अली जिन्ना रख लेना चाहिए।


यूपी के उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके साथ गुंडे, अपराधी माफिया हैं। मौर्य ने यह भी कहा कि तुष्टीकरण के कारण उनके साथ अब जिन्ना मियां भी आ गए हैं। इसलिए मैं कह सकता हूं कि वह अपना नाम बदलकर अखिलेश अली जिन्ना रख लें तथा पार्टी का नाम जिन्नावादी पार्टी रख लें। इसके बाद केशव मौर्य ने यह भी कहा कि अखिलेश और उनकी पार्टी को ना तो जिन्ना जीता पाएंगे और ना ही अतीक अहमद और अंसारी जीता पाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर से 300 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   871526
 
     
Related Links :-
मूसेवाला की हत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न
यूपी : 5 साल में भी पूरी नहीं हो पाई JPNIC निर्माण में अनियमितताओं की जांच : महज 6% अपूर्णता के चलते क्रियाशील नहीं जो पा रहा जनता के 813 करोड़ 13 लाख फूँक चुका JPNIC प्रोजेक्ट – RTI खुलासा
सरकार कर वसूल करती है, मालिक नोट कमाता है और मजदूरों की जान चली जाती है
भाकपा-माले ने मनाया लेनिन की जयंती और पार्टी स्थापना दिवस
कोई धर्म किसी के धर्म को बुरा कहने की इजाजत नहीं देता
युद्ध कोई लड़े, वह हमारे विरुद्ध है
उपजा द्वारा "नए भारत का नया मीडिया" विषय पर पत्रकार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन
आग केवल जलाती नहीं रिश्ते जोड़ती है। शीत ऋतु की आग में जीवन होता, भाईचारा होता। शीत की गहराई मशीन नहीं प्रकृति बताती है। पहले सेंटीग्रेड नहीं था पर ठिठुरते पशु पक्षी ताप बता देते थे
आग केवल जलाती नहीं रिश्ते जोड़ती है। शीत ऋतु की आग में जीवन होता, भाईचारा होता। शीत की गहराई मशीन नहीं प्रकृति बताती है। पहले सेंटीग्रेड नहीं था पर ठिठुरते पशु पक्षी ताप बता देते थे
2022 में ज्यादा समय, धन व ऊर्जा कैसे हासिल हो