समाचार ब्यूरो
09/03/2022  :  21:00 HH:MM
महिला दिवस पर फेस ग्रुप ने 15 महिलाओं को किया फेस वूमेंस अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
Total View  1014


नई दिल्ली 8 मार्च। महिला दिवस के मौके़ पर फे़स ग्रुप द्वारा फेस वूमेंस अचीवमेंट अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन  ट्रिपल एस स्टुडियो निर्माण विहार इलाके में किया गया। फे़स ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गाजीपुर मुर्गा मछली मंडी के चेयरमैन भाई मेहरबान कुरैशी ने की तथा पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा सर्वोकॉन वोल्टेज स्टेपलाइजर कम्पनी के सी० एम० डी० हाजी कमरूद्दीन सिद्दीकी, कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू, दिल्ली प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रवक्ता इकरार मौ0, अंजुमन एज़ा-ए-मुस्तफा के महासचिव मौ0 इकराम एडवोकेट, कांग्रेस नेता जुगल किशोर, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस मानवाधिकार एवं विधिक विभाग के महासचिव हरीश गोला एडवोकेट, अंतर्राष्ट्रीय संगठन मानवाधिकार संरक्षण के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अशोक त्रेहन, फ़िल्म  डायरेक्टर सीमा डोगरा, मॉडल एवं एक्ट्रेस अनुष्का चौहान, सोनिया गौतम, रंजना गुप्ता, अरविंद वत्स, काजल राजपूत, राजेश्वरी सिंह आदि को विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। मंच का संचालन दानिश अयूबी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ0 सुधा रानी सिंह (शिक्षा विद), वंदना सूरी (समाज सेवी), शिवानी शर्मा (एक्ट्रेस एवं मॉडल), नीरजा गुप्ता (प्रोग्राम आफिसर दूरदर्शन), डॉ0 बुशरा खानम (जनरल फिजिशियन), सोनाली (एजूकेशनालिस्ट), शिवानी तिवारी शर्मा (समाज सेवी), निलिशा दीक्षित (फैशन डिजाइनर), दीक्षा (एक्ट्रेस एवं मॉडल), ममता दिलावरी (डांस क़ोरियोग्राफ़र), समर खान (सिंगर), रत्ना सिंह (सिंगर), आकांशा डेनियल (सिंगर), शिखा राजपूत (एजूकेशनालिस्ट), श्रेया व्यास (बिजनेस) को फेस वूमेंस अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में नेहा शर्मा, बिलाल अंसारी, उज़मा अंसारी, दीबा सिद्दीक़ी आदि का विशेष योगदान रहा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2672961
 
     
Related Links :-
बिजनौर में एनआइए अफसर तंजील अहमद हत्याकांड में मुनीर और रैयान को फांसी की सजा, 3 आरोपी बरी
उत्तर प्रदेश: पटाखा फैक्ट्री में धमाके से दहला सहारनपुर, नाबालिग समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत
पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता का मनोबल अडिग है, क्योंकि दिल्ली में पार्टी की स्थिति संगठित और मजबूत है। - चौ0 अनिल कुमार
लखीमपुर खीरी मामले में आशीष मिश्रा की जमानत के खिलाफ याचिका पर सुनवाई टली, 15 मार्च को अगली सुनवाई करेगा SC
सपा ने भाजपा की जीत मानने से किया इनकार, कहा- अखिलेश ही बनेंगे CM
गोवा में निर्दलीयों के हाथ में सत्ता की चाबी, BJP बड़ी पार्टी, पर बहुमत नहीं
रूझानों में BJP काफी आगे, लेकिन केशव मौर्य समेत योगी के कई मंत्री पीछे, सपा के मौर्य भी अटके
दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, अप्रैल में होने की संभावना, चुनाव आयोग की तैयारी पूरी
केजरीवाल सरकार ने राणा प्रताप सर्वोदय विद्यालय में की स्टेट-ऑफ़-आर्ट सुविधाओं से लैस मोंटेसरी लैब की शुरुआत, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया उद्घाटन
लखनऊ में सीएनजी-पीएनजी की आपूर्ति प्रभावित